सिनेमा
रिक्शा वाला बना ऑटो ड्राईवर
भोजपुरी के फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना चुके दिनेश लाल यादव जमीन से जुड़े मुद्दे पर बनने वाली फिल्मों में काम करना ज्यादा पसंद करते हैं। यहीं कारण है कि वे निरहुआ रिक्शा वाला में रिक्शे वालों की जिंदगी को पर्दे पर जीने के बाद ऑटो रिक्शा वालों की जिंदगी को पर्दे पर जीने जा रहे हैं।
भोजपुरी फिल्मों के स्टार दिनेशलाल यादव अब ऑटो ड्राईवर की भूमिका में नजर आएगें। जुबलीस्टार निरहुआ ‘निरहुआ मेल’ में ऑटो ड्राईवर की जबरदस्त भूमिका में हैं। ‘निरहुआ रिक्शा वाला’ में रिक्शा वाले की शानदार भूमिका निभा चुके निरहुआ ‘निरहुआ मेल’ में ऑटो चालक की दर्द व समस्याओं को भी बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करेंगे। श्री प्रियंका पिक्चर्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म में निरहुआ का कंपलीट एक्शन देखने को मिलेगा। इस बावत निरहुआ का कहना है कि ‘‘निरहुआ मेल’’ इस फिल्म में जिस तरह का एक्शन सीन है वैसा एक्शन शायद ही किसी दूसरी भोजपुरी फिल्म में दर्शकों को देखने को मिला हो। फिल्म के एक्शन दृश्यों को फिल्माने में तेलुगु व तमिल फिल्मों के मशहूर एक्शन मास्टर वेकेंट ने जबरदस्त तरीके से मेहनत की है। इस फिल्म की मुख्य अदाकारा पाखी हेगड़ें होंगी। फिल्म में हास्य कलाकार मनोज टाईगर, रोजा उस्मानी, गोपाल राय, पुष्पा वर्मा व अवधेश मिश्रा की प्रमुख भूमिकाएं हैं। निर्माता के. एस.साई बाबा व ए.दास के इस फिल्म का निर्देशक सुब्बाराव गोसांगी हैं जो आखिरी रास्ता, शिवा जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके हैं। फिल्म के गीतकार विनय बिहारी, प्यारेलाल यादव, संगीतकार राजेश-रजनीश हैं।
स्रोतः प्रशांत-निशांत
0 टिप्पणियाँ:
एक टिप्पणी भेजें